इमरान खान की मौत की अफवाह और बहनों के साथ बदसलूकी का आरोप

· 1 min read
इमरान खान की मौत की अफवाह  और बहनों के साथ बदसलूकी का आरोप

इमरान खान की मौत की अफवाह और बहनों के साथ बदसलूकी का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहनें जेल में मुलाकात नहीं कर पा रही हैं। अडियाला जेल प्रशासन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोक रहा है। इमरान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान मंगलवार रात समर्थकों के साथ जेल के बाहर धरने पर बैठीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध के दौरान लाठीचार्ज किया और महिलाओं के साथ मारपीट की।

सोशल मीडिया पर मौत की अफवाहें

सोशल मीडिया पर इमरान खान की मौत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है, लेकिन इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अदालत के आदेशों का पालन नहीं

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2025 में इमरान खान को परिवार और वकीलों से नियमित मुलाकात की मंजूरी दी थी। अदालत ने अक्टूबर 2025 में आदेश दोहराया, लेकिन जेल प्रशासन ने इसे लागू नहीं किया।

पिछले हफ्ते भी हुई बदसलूकी

रावलपिंडी पुलिस ने पिछले हफ्ते इमरान खान की बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें सड़क पर घसीटा गया और जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। यह घटना तब हुई जब वे साप्ताहिक मुलाकात के लिए अडियाला जेल पहुंचीं।

इमरान खान पर केस और सजा

इमरान खान पर 100 से अधिक केस चल रहे हैं। अगस्त 2023 से वे जेल में हैं और भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं। अल-कादिर ट्रस्ट केस में 50 अरब का घोटाला और तोशाखाना केस में सरकारी गिफ्ट बेचने के आरोप शामिल हैं।

Gulzar Ahmad