इंदौर में एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रोकी, 5 घंटे इंतजार

· 1 min read
इंदौर में एयर इंडिया  की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रोकी, 5 घंटे इंतजार

इंदौर में एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रोकी गई

इंदौर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट AI-2750 को बुधवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोक दिया गया। पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद एटीसी ने तुरंत विमान को रोकने के निर्देश दिए।

163 यात्री 5 घंटे तक विमान में इंतजार करते रहे

फ्लाइट शाम 7:50 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन 163 यात्री विमान के अंदर ही इंतजार करते रहे। जांच के बाद रात 11:41 बजे यह फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई।

यात्रियों की शिकायत सिविल एविएशन मंत्रालय तक पहुंची

यात्रियों ने एयर इंडिया से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। एक यात्री के परिवार ने इस मामले की शिकायत सिविल एविएशन मंत्रालय के डीजी फैज अहमद किदवई तक भेजी है।

भोपाल में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था, जब पायलट को कार्गो से इमरजेंसी वॉर्निंग सिग्नल मिला। सतर्कता बरतते हुए विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

L. N. Bhargava