इंदौर पुलिस पर हेलमेट नियमों की सख्ती
इंदौर में हेलमेट को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में बिना हेलमेट ड्यूटी पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों का चालान काटा गया।
कमिश्नर के आदेश पर हुई कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पहले ही विभागीय कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की चेतावनी दी थी। तीन दिनों तक समझाइश देने के बाद मंगलवार को विभाग के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक आलोचना और जागरूकता अभियान
डीसीपी आनंद कल्यादगी ने हेलमेट सुरक्षा को लेकर राजवाड़ा और अन्य प्रमुख मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट घूमने के कारण ट्रोल किया गया, जिससे यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।
पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी है। यह कदम आम जनता के बीच नियमों की गंभीरता को प्रदर्शित करने के लिए उठाया गया है।
Janmejay Chaturvedi