जबलपुर में RSS की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक शुरू

· 1 min read
जबलपुर में RSS  की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक शुरू

जबलपुर में RSS की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जबलपुर पहुंचे हैं। वे 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक यहां रहेंगे। इस दौरान संघ की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में देशभर से 500 पदाधिकारी शामिल होंगे।

पंच परिवर्तन पर चर्चा

बैठक में संघ की पंच परिवर्तन योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। संघ प्रमुख ने हाल ही में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के दौरान पंच परिवर्तन की अवधारणा प्रस्तुत की थी। इस बैठक में इसे लागू करने के उपायों पर विचार किया जाएगा।

RSS के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी

बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्रीय और प्रांत स्तर के पदाधिकारी, प्रचारक, और समविचारी संगठनों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। संघ के पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस का बयान

कांग्रेस ने इस बैठक पर टिप्पणी करते हुए RSS को भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक जमीन को उपजाऊ बनाने वाला संगठन बताया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि RSS का योगदान न तो देश की आजादी में रहा और न ही राष्ट्रवाद में।

जबलपुर में पहली बार 8 दिन रुकेंगे भागवत

यह पहली बार है जब मोहन भागवत जबलपुर में लगातार 8 दिन तक रुकेंगे। संघ की बैठक पहले गोपनीय होती थी, लेकिन अब मीडिया ब्रीफिंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Janmejay Chaturvedi