जमुई में अखिलेश यादव ने बीजेपी और जदयू पर किया तीखा हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमुई के खैरा प्रखंड स्थित चुआं खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर तीखा हमला बोला।
बिहार की जनता को बदलाव का आह्वान
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को अवध से हराया था और अब मगध से भी हटाएंगे। उन्होंने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की रोजगार देने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेजस्वी ने महज 17 महीनों में बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए।
योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार पर निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई लैपटॉप योजना जैसी छात्र हित की योजनाओं को मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी जिसे बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, वह खुद जानता है कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।
प्रधानमंत्री के रोड शो में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी को उन पर भरोसा नहीं रहा।
Rajesh Agnihotri