कांग्रेस नेता पिंटू जोशी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
इंदौर के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे दीपक पिंटू जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीजेपी नेता के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिगड़ी तबीयत
42 वर्षीय पिंटू जोशी रात में बीजेपी नेता दिनेश दवे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और रात 2 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि पिंटू आईसीयू में हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। अस्पताल में ही उन्हें दूसरी बार अटैक आया और डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उनकी स्थिति को संभाला। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर उनकी एंजियोग्राफी करने की तैयारी में हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने जाना हालचाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से पिंटू जोशी की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
Janmejay Chaturvedi