केरल में ED पर हमला, पूर्व CM के घर रेड, बेटी की कंपनी से जुड़ा मामला

· 1 min read
केरल में ED पर हमला, पूर्व CM के घर रेड, बेटी की कंपनी से जुड़ा मामला

केरल: पूर्व CM विजयन के घर पहुंची ED टीम पर हमला, लाठी-पत्थर से किया सामना

केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन के समर्थकों ने हमला किया है। यह टीम विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। यह छापेमारी उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही थी।

केरल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

ED की यह कार्रवाई केरल हाईकोर्ट द्वारा CMRL की याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद हुई है। कंपनी ने ED की जांच को रद्द करने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था।

CMRL पर 1.72 करोड़ रुपए भुगतान का आरोप

ED के अनुसार, CMRL कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी वास्तविक सॉफ्टवेयर या आईटी सेवा के, फर्जी खर्च के तौर पर किया गया था। इस खुलासे के बाद ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ED के अलावा SFIO भी कर रहा जांच

ED ने 2024 में PMLA केस फाइल कर आरोपों की जांच शुरू की थी। यह मामला विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED की जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

Adarsh Chaurasiya