खंडवा के मदरसे में नकली नोटों के बंडल मिले
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मस्जिद के इमाम जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मालेगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने जुबेर को उसके एक साथी के साथ 10 लाख रुपए के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खंडवा पुलिस ने मदरसे में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें अब तक 16 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी है और मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहता था। पुलिस को शक है कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Sachin Saxena