कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उनके साथ मौजूद थे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं।
डीके शिवकुमार के नए सीएम बनने की अटकलें
इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ एक नाश्ते की बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने अपने फैसले के बारे में सभी को सूचित किया। बैठक में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने की बात सामने आई है। शिवकुमार, जो वोक्कालिगा समुदाय के एक प्रमुख नेता हैं, के नए मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।
कांग्रेस नेतृत्व का फैसला
खबरों के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ हुई करीब 6 घंटे की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस फेरबदल में 35 में से करीब 25 मंत्रियों को हटाए जाने और दो उपमुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चा है।
Satyam Tripathi