करणी सेना का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका
भोपाल में करणी सेना ने अपनी 15 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने खुशीलाल ग्राउंड में क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन आयोजित किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
सीएम हाउस की ओर कूच
संगठन ने दावा किया था कि दोपहर 2 बजे तक सीएम ऑफिस से कोई अधिकारी नहीं आया, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे। 3 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस की ओर कूच करना शुरू किया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद करणी सेना के सदस्यों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि वे ज्ञापन केवल सीएम ऑफिस के अधिकारी को ही सौंपेंगे।
राणा का बयान
प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा, "यह आंदोलन की शुरुआत है। हरदा प्रकरण में कलेक्टर और एसपी को निलंबित करें। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो भोपाल को नेपाल बनाने में देर नहीं लगेगी।"
हरदा विवाद
हरदा प्रकरण को लेकर करणी सेना लंबे समय से प्रदर्शन कर रही है। उनकी मांगों में हरदा के कलेक्टर और एसपी का निलंबन भी शामिल है। अधिकारियों ने 25 नवंबर तक इन मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
Lokendra Mishra