बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स पर मंथन जारी है। चिराग पासवान को भाजपा ने किसी तरह मनाया, लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी से सीट शेयरिंग पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने उनसे बात की और उनकी मांगों पर चर्चा की। सूत्रों की माने तो कुशवाहा ने 15 सोटों की मांग की। भाजपा ने अभी कोई आश्वासन नहीं दिया। उपेंद्र कुशवाहा पहले 10 सीटों पर अड़े थे, लेकिन अब चिराग पासवान को मिली बढ़त के बाद उन्होंने डिमांड बढ़ा दी है। इससे पहले ‘हम’ के प्रमुख जीतन राम मांझी भी सीटों को लेकर नाराज हो गए थे।
कुशवाहा ने डिमांड बढ़ाई, अटका बंटवारा:रुठों को मनाने में जुटी BJP