दिल्ली में लाल किले के पास धमाका
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में धमाका होने की घटना सामने आई। यह कार पार्किंग एरिया में खड़ी थी, और धमाके के बाद आसपास की तीन और गाड़ियां जल गईं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
फायर टीम ने आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में 2-3 लोगों के घायल होने की खबर है। फायर विभाग ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
यह घटना दिल्ली में सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बन गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं।
Faraz Khan