बिहार चुनाव के दूसरे फेज में मतदान कल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और इसके लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कर्मी ईवीएम लेकर बूथों पर पहुंच चुके हैं।
122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार
दूसरे फेज में 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में रिकॉर्ड 65% वोटिंग हुई थी। चुनाव का नतीजा 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
गयाजी के तीन गांवों में 25 साल बाद मतदान
गया जिले के इमामगंज प्रखंड के हेरहज, पथरा और केवलडीह गांवों में लगभग 25 साल बाद मतदान होगा। इन गांवों में नक्सलियों के डर के कारण पोलिंग बूथ 10-12 किलोमीटर दूर बनाए गए थे। इस दूरी और ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण ग्रामीण वोटिंग से वंचित रह जाते थे। अब बूथ गांव में ही बनाए गए हैं।
Amit Pateria