मध्य प्रदेश में 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के एसपी बदले

· 1 min read
मध्य प्रदेश में 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के एसपी बदले

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों में बदले गए एसपी

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 62 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सिंगरौली SP मनीष खत्री बैंक डकैती केस में हटाए गए

सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती की घटना के बाद SP मनीष खत्री को पद से हटा दिया गया है। इसी तरह, सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटाया गया है। मुरैना SP समीर सौरभ को भी पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा, भिंड और मुरैना जिलों में रेत खनन से जुड़े विवादों के चलते भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

19 जिलों में बदले गए एसपी

इस व्यापक फेरबदल में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाकर नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य के 19 जिलों में एसपी बदले गए हैं, जिनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल

तबादला आदेश के अनुसार, डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे कई IPS अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, और सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को गुना और सीधी में भी बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है।

Sharad Shrivastava