मध्य प्रदेश में तीन पुलिसकर्मियों ने 15 लाख की ठगी, FIR दर्ज

· 1 min read
मध्य प्रदेश  में तीन पुलिसकर्मियों ने  15 लाख  की ठगी, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में तीन पुलिसकर्मियों पर 15 लाख की ठगी का आरोप

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की मेडिकल शाखा में काम करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर फर्जी मेडिकल बिलों के जरिए 15 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। इन पुलिसकर्मियों में प्रभारी एएसआई हर्ष वानखेड़े, कैशियर सूबेदार नीरज कुमार और सहायक स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल राजपाल ठाकुर शामिल हैं।

फर्जी बिलों के जरिए ठगी

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 2023 से जुलाई 2025 के बीच पीटीआरआई (पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के 25 सहकर्मियों के नाम पर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए और सरकारी राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। इसके बाद आरोपियों ने संबंधित कर्मचारियों से कॉल पर संपर्क कर राशि को गलती से जमा बताकर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया।

पहले भी हो चुकी है धोखाधड़ी

गोपनीय जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फरवरी में इन्हीं तीनों पुलिसकर्मियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए 76 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में आरोपियों को सस्पेंड कर जेल भेजा गया था।

कार्रवाई और FIR

डीएसपी ओपी मिश्रा ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन सौंपा, जिसके आधार पर जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद यह तीनों आरोपी फरार हो गए हैं।