मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को जारी आदेश में कई भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। केसी गुप्ता को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिला कलेक्टरों के तबादले
आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नर्मदापुरम के निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा को संचालक, एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी बनाया गया है और उनकी जगह रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है, उनके स्थान पर अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व बनाया गया है और इंदौर विकास प्राधिकरण के CEO परीक्षित संजयराव झाड़े को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।
भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है, उनके स्थान पर पवन कुमार जैन को भ
Janmejay Chaturvedi