मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

· 1 min read
मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

मध्यप्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के चलते नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का असर देखा जा रहा है। राज्य के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार और शनिवार की रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में भी तापमान में खासी गिरावट हुई।

भोपाल-इंदौर समेत 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, सतना और रीवा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इन जिलों के साथ पन्ना में भी शीतलहर का असर रहेगा। 10 नवंबर को राज्य के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है।

पचमढ़ी से भी ठंडा था राजगढ़

राजगढ़ लगातार दूसरी रात प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 7.4 डिग्री पर पहुंचा। जबकि पचमढ़ी, जो प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, वहां तापमान 15.4 डिग्री रहा। राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ठंड बढ़ने का कारण

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में ठंडक ला रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में पहले ही दौर में तेज ठंड शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी बढ़ने की संभावना है।

नवंबर का ठंड और बारिश का ट्रेंड

मध्यप्रदेश में पिछले 10 वर्षों से नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड देखा गया है। इस साल भी नवंबर के पहले सप्ताह में बारिश होने के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कई बड़े शहरों में तापमान में गिरावट व बारिश का अनुमान है।

Bhavanesh Soni