महागठबंधन में होगा मुस्लिम डिप्टी सीएम? तेजस्वी ने किया इशारा

· 1 min read
महागठबंधन में होगा मुस्लिम डिप्टी सीएम? तेजस्वी ने किया इशारा

बिहार चुनाव 2025 में सियासी पारा अब अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित होने के बाद अब चर्चा उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे जगह मिलेगी, इस पर है। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बना दिया है। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं क्या 17 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले बिहार में महागठबंधन एक मुस्लिम चेहरे को डिप्टी सीएम नहीं बनाएगा? इस सवाल पर खुद तेजस्वी यादव और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु के बयान ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

Related Articles