मीराबाई चानू ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पहला गोल्ड
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
भारत के अब तीन मेडल
भारत के अब 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। ऋषिकांत सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में 264 किग्रा (121+143) उठाकर सिल्वर जीता। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाया था।
मेडल टैली में भारत सातवें स्थान पर
भारत मेडल टैली में सातवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल से शीर्ष पर है।
चानू लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन बनीं। उन्होंने 2018 और 2022 में भी गोल्ड जीता था। ऋषिकांत का यह दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। उन्होंने 2022 में 55 किग्रा वर्ग में भाग लिया था।
ऋषिकांत ने 2009 में मणिपुर स्पोर्ट्स अकादमी से वेटलिफ्टिंग शुरू की। बाद में वे भारतीय नौसेना और फिर सेना के स्पोर्ट्स सेट-अप से जुड़े।
Janmejay Chaturvedi