मोदी और राहुल की मुलाकात: चुनावी माहौल में दिखा सौहार्द

· 1 min read
मोदी और राहुल की मुलाकात: चुनावी माहौल में दिखा सौहार्द

मोदी और राहुल की मुलाकात: चुनावी माहौल में दिखा सौहार्द

नई दिल्ली: केरल, बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनावी घमासान के बीच, शनिवार सुबह भारतीय राजनीति की एक खास तस्वीर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए।

राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई।

यह मुलाकात महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर हुई, जहाँ पीएम मोदी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Adarsh Chaurasiya