MP ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ आज

· 1 min read
MP ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ आज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2025 का शुभारंभ करेंगे. भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री भारत भवन में की उपस्थिति में पर्यटन विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जायेंगे. इन समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राज्य में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों के आसपास पर्यटन अधोसंरचना, सेवाओं और जनसुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना है.

Related Articles