महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर जारी खींचतान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन के सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को दू टूक कह दिया है कि अगर आपको महागठबंधन से चुनाव लड़ना है तो उनकी शर्तों के साथ ही चुनाव लड़ना होगा। इसके बाद मुकेश सहनी ने फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर जारी की, जिसमें महागठबंधन का कहीं कोई जिक्र नहीं है। जबकि इसी तरह का एक पोस्ट सहनी ने तीन दिन पहले जारी किया था, उसमें महागठबंधन सरकार का जिक्र था। इसके बाद देर शाम तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो जारी करते हुए आईपी गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'पहली मुलाकात है, मिला मजबूत साथ है। शाम भी खास है, वक्त भी खास है, मुझको एहसास है। इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए, मैं तेरे पास हूं, तू मेरे पास है।'
मुकेश सहनी के पोस्टर से महागठबंधन OUT:X पर लिखा- सबका सम्मान करने वाली सरकार बनाएंगे;