नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री, कल लेंगे शपथ; देर रात हुई बैठक के बाद हुए तैयार

· 1 min read

नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री

कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि कल वह गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। देर रात चली JDU नेताओं की बैठक के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। आज दिल्ली से ललन सिंह समेत JDU के नेता पटना लौट रहे हैं, जिनसे बातचीत के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है।

शुरुआत में इनकार, फिर माने

निशांत ने शुरुआत में सरकार का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। JDU के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें समझाया कि मौजूदा समय में उनका सरकार में शामिल होना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। लंबी बातचीत के बाद उनके रुख में बदलाव आया और वे तैयार हो गए।

बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं निशांत

निशांत कुमार फिलहाल बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं। वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं, आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल के विकास कार्यों पर फीडबैक भी ले रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह ग्राउंड कनेक्ट उन्हें आगे की राजनीति में अहम भूमिका दिला सकता है।

Amit Pateria