पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार: सुवेंदु अधिकारी को गृह मंत्रालय, अन्य मंत्रियों को विभाग आवंटित
मंत्रालयों का बंटवारा
पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार में सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा किया गया। निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए हैं। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। क्षुदिराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालयों को संभालेंगे।
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति
पश्चिम बंगाल सरकार ने IAS अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह आदेश 11 मई 2026 को जारी हुआ और अगले आदेश तक लागू रहेगा। अग्रवाल फिलहाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। सरकार ने कहा कि यह फैसला सार्वजनिक सेवा के हित में लिया गया है। उन्हें तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
बंगाल का मंत्रिमंडल और चुनावी घटनाक्रम
बंगाल में परिणाम के बाद से चार दिनों का घटनाक्रम इस प्रकार रहा:
Sharad Shrivastava