पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। ये वे बूथ हैं जहां पिछले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। चुनाव आयोग ने मगराहात पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग संभावित हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है।
पुनर्मतदान का कारण
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए थे। जिन बूथों पर उल्लंघन की पुष्टि हुई, वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव आयोग ने मतदान क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को नए मतदान की सूचना लिखित रूप में दी गई है।
Arvind Vishwakarma