पश्चिम बंगाल में UCC लागू, लैंड/लव जिहाद पर कड़े कानून की घोषणा

· 1 min read
पश्चिम बंगाल में UCC लागू, लैंड/लव जिहाद पर कड़े कानून की घोषणा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग अवैध रूप से भारत में आए हैं और देश की संस्कृति या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें राज्य में नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। यह घोषणा कोलकाता में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई।

आपातकाल का विरोध करने वालों का सम्मान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वालों को 9 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 'लोकतंत्र सेनानी' समन्वय समिति बनाई जाएगी और पात्र लोगों को सरकारी मान्यता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक, संवैधानिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम के बाद, अधिकारी ने भवानीपुर में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि वह हर महीने दो दिन वहां लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Adarsh Chaurasiya