पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

· 1 min read
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार आज, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। बुधवार को उनकी अंत्येष्टि के दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार 21 मई तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

उत्तराखंड से होने के कारण वह पहाड़ों की समस्याओं को गहराई से समझते थे। जब भी पर्वतीय क्षेत्रों की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा होती, तो वह विशेष रुचि लेते थे। वह जानते थे कि पहाड़ में सड़क का मतलब केवल यात्रा नहीं, बल्कि जीवनरेखा है। इसी सोच के कारण सीमावर्ती और चारधाम मार्गों की कनेक्टिविटी को लेकर वह हमेशा गंभीर रहे।

Ravi Yadav