राजस्थान में बांसवाड़ा में फिर मिला सोने का भंडार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने लगातार तीसरी बार सोने का भंडार खोजा है। घाटोल तहसील के कांकरियागढ़ा ब्लॉक में 1.20 टन सोना मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही तांबा, कोबाल्ट और निकल जैसे अन्य खनिजों की मौजूदगी भी पाई गई है।
डीप सर्वे और टेंडर प्रक्रिया शुरू
सरकार ने इस क्षेत्र में जी-2 स्तर की जांच करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 29 सितंबर को आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी। 3 नवंबर को आवेदन खोले जाएंगे। सर्वेक्षण के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी को लाइसेंस जारी किया जाएगा।
सर्वेक्षण की विस्तृत योजना
कांकरियागढ़ा ब्लॉक में करीब 2.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में, जिसमें चार गांव शामिल हैं, गहन सर्वेक्षण होगा। सोने के भंडार के साथ साथ कॉपर, निकल, तांबा और कोबाल्ट की भी मौजूदगी की जांच की जाएगी। सर्वेक्षण का पूरा काम लगभग 2-3 साल में पूरा होगा।
पहले भी मिल चुके हैं भंडार
बांसवाड़ा जिले में पहले भी घाटोल के भुकिया और जगपुरा क्षेत्र में 11.48 करोड़ टन सोने के भंडार मिलने की पुष्टि हुई थी। इनमें कोबाल्ट और निकल की भी बड़ी मात्रा पाई गई थी।
राजस्थान की हिस्सेदारी बढ़ेगी
राजस्थान देश में दूसरा ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां सोने का खनन होगा। इससे देश में सोने की उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा हो जाएगी। वर्तमान में कर्नाटक के हुट्टी और कोलार गोल्ड फील्ड में खनन हो रहा है।
स्थानीय रोजगार में वृद्धि की संभावना
खनन कार्य शुरू होने पर बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्नीशियन और मजदूरों की आवश्यकता के साथ आवास निर्माण भी होगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
Ravi Yadav