राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर 11 जुलाई को होगा फैसला, दानपात्र चोरी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान

· 1 min read
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर 11 जुलाई को होगा फैसला, दानपात्र चोरी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान

राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित: दोषियों को सजा दिलाएंगे; चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला 11 जुलाई को

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शनिवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा से त्यागपत्र मिला है। हम अपनी 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लेंगे।

हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं, जिन्होंने चांदी की ईंटें और सोने-चांदी के आभूषण प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण किए हैं। वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को कड़ा दंड मिले, इसका आग्रह करेंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान

वहीं, इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी, लेकिन राम मंदिर के दानपात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चोरी हुआ है। हमें खबर मिली है कि FIR हुई है। अभी और जांच होगी, यह पक्का है और आरोपी पकड़े जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, "सच तो सच है, जिसको बुरा लगता है उसे लगे। रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी, उसका परिणाम ये निकला कि उसका परिवार नाश हो गया। चढ़ावा चोरी करने वाले सरकारी दंड तो पाएंगे ही, भगवान भी महादंड देंगे।"

आरोपियों की जेल में पहली रात

जेल सूत्रों के मुताबिक, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को फैजाबाद जेल में पहली रात नींद नहीं आई। सभी करवटें बदलते रहे। इस कांड को लेकर सभी आपस में चर्चा करते और कहासुनी भी करते रहे। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस का सवाल

इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर में अरविंद केजरीवाल के VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ‘X’ पर दो तस्वीरें शेयर कर पूछा कि क्या केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट है, लेकिन बाकियों के लिए कड़े नियम? उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए थे, तब व्यवस्था अलग थी। सरकार बताए कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?

ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

Amit Pateria