जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग
जौनपुर में शनिवार शाम को कपड़े के एक शोरूम, प्रेम गाढ़ा भंडार, में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसका धुआं 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
यह शोरूम नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर में स्थित है। आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
Ravi Yadav