रायपुर स्टेशन पर बड़ी चूक, ट्रैक पर कार घुसी; हादसा टला

· 1 min read
रायपुर स्टेशन पर बड़ी चूक, ट्रैक पर कार घुसी; हादसा टला

रायपुर स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही: प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर घुसी इनोवा, हादसा टला

Rpf ने दर्ज किया केस

रायपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इनोवा कार पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में दाखिल होकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार करते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाती है।

कुछ देर के लिए कार ट्रैक के बीच फंसी भी दिखाई देती है। राहत की बात यह रही कि उस समय उस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे एक बड़े हादसे को टल गया। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो के बाद शुरू हुई कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। RPF के मुताबिक, वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश), 154 (यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डालना) और 159 (प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में कार पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वाहन स्टेशन परिसर के भीतर और ट्रैक तक कैसे पहुंचा?

Adarsh Chaurasiya