RJD 30वां स्थापना दिवस: लालू यादव का गरजते हुए 'लड़ते रहेंगे' का नारा

· 1 min read
RJD 30वां स्थापना दिवस: लालू यादव का गरजते हुए 'लड़ते रहेंगे' का नारा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने भरे मंच से भरी हुंकार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है। पार्टी ने अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। पटना में पार्टी ऑफिस में लालू यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

भरत एनकाउंटर और 'तानाशाही' के खिलाफ गूंजे गीत

स्थापना दिवस पर भरत एनकाउंटर की गूंज भी सुनाई दी। RJD ऑफिस पहुंचे छोटू छलिया ने कहा जब भरत ने सरेंडर कर दिया तो गोली नहीं मारनी चाहिए थी। बिहार को जातिवात में बांटकर रख दिया गया है। उन्होंने 'नाही चाली तोहरो तानाशाहीया, जागल बा बिहरिया...' गीत भी सुनाया।

भव्य सजावट और खास इंतजाम

स्थापना दिवस को लेकर पार्टी ऑफिस की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। बाहर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और पार्टी के झंडे लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए 11 AC, 15 कूलर लगाए गए हैं। पार्टी ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं।

लालू यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश

लालू यादव ने कहा, सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करना है। हमें गरीबों के लिए काम करना है। हम लड़े हैं और हम आगे भी लड़ते रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत और नेताओं का स्वागत

लालू यादव का नेताओं ने लालटेन देकर स्वागत किया। इससे पहले लालू ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लालू और तेजस्वी यादव कार्यक्रम के मंच पर पहुंच गए हैं। पार्टी नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। थोड़ी देर में दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

RJD ऑफिस में समर्थकों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में सिंगर छोटू छलिया को भी बुलाया गया है। मौसम को देखते हुए कार्यक्रम वाली जगह पर AC लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के मंच पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव की बड़ी तस्वीर लगी है। इसके साथ ही पार्टी के सीनियर लीडर्स की भी तस्वीर लगी है।

Arvind Vishwakarma