सांसद चंद्रशेखर का ऑडियो वायरल, गर्लफ्रेंड रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

· 1 min read
सांसद चंद्रशेखर  का ऑडियो वायरल,  गर्लफ्रेंड रोहिणी  ने लगाए गंभीर आरोप

सांसद चंद्रशेखर का ऑडियो वायरल, गर्लफ्रेंड रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. रोहिणी ने एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें चंद्रशेखर कथित तौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ बयान देते सुने जा सकते हैं। उन्होंने इन पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह इन्हें हराने के लिए बीजेपी का साथ देंगे।

डॉ. रोहिणी ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन को बेच दिया है और वह मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने चंद्रशेखर पर आरोप लगाया कि वह समाज को भ्रमित कर रहे हैं और उनकी कथित राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दलितों के हितों के खिलाफ हैं।

रोहिणी ने यह भी लिखा कि 26 नवंबर को चंद्रशेखर की प्रस्तावित संविधान रैली में वह शामिल होंगी और उनके मंच पर जाकर भाषण भी देंगी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें रोकने के बजाय सुरक्षा प्रदान करेगी।

इस मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और पुलिस एवं प्रशासन ने रैली के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है। चंद्रशेखर और रोहिणी के आमने-सामने आने की संभावना से यह मामला और चर्चा में आ गया है। डॉ. रोहिणी ने पहले भी चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल, डॉ. रोहिणी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एक एनजीओ भी चला रही हैं। उन्होंने चंद्रशेखर पर दलित आंदोलन को कमजोर करने और अपनी छवि के लिए गलत प्रचार करने का आरोप लगाया है।

Arvind Vishwakarma