सारांश जैन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण
इंदौर के खिलाड़ी सारांश जैन ने श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में स्थान पाकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
भारत के लिए खेल चुके जैन खिलाड़ी
इससे पहले, अंजू जैन (1993-2005) और करुणा जैन (2004-2014) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अंजू ने 8 टेस्ट और 65 वनडे मैच खेले, जबकि करुणा ने 5 टेस्ट, 44 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
सारांश का घरेलू प्रदर्शन
सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 54 मैच खेले, 85 पारियों में 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए (2 शतक, 14 अर्धशतक) और 97 पारियों में 188 विकेट लिए (सर्वश्रेष्ठ 9/71)। लिस्ट-ए में उन्होंने 553 रन बनाए (अधिकतम 56) और 45 पारियों में 38 विकेट लिए। टी20 में उन्होंने 8 पारियों में 37 रन बनाए और 17 पारियों में 18 विकेट हासिल किए।
Arvind Vishwakarma