वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के टिप्स से बनाया रिकॉर्ड दोहरा शतक

· 1 min read
वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के टिप्स से बनाया रिकॉर्ड दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के मार्गदर्शन से रचा इतिहास

BCCI ने बुधवार को 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बातचीत का वीडियो जारी किया। वैभव ने बताया कि पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनने से वे काफी परेशान थे। उन्होंने कहा, "बार-बार ध्यान भटक रहा था। मैंने युवी सर को बताया कि जब क्रीज पर जाता हूं तो ये-ये दिक्कतें हो रही हैं। फिर सर ने करीब 30 मिनट तक समझाया। उनके साथ बातचीत ने चीजों को बेहतर बना दिया।"

मंगलवार को UAE के विरुद्ध खेले गए मैच में वैभव ने 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। यह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।

मैच के बाद युवराज सिंह ने X पर वैभव की प्रशंसा करते हुए लिखा, "खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक - यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें - अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं!"

BCCI का वीडियो जारी होने के बाद वैभव सूर्यवंशी गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गए। उन्हें पिछले एक घंटे से खूब सर्च किया जा रहा है।

Navjeet Kaur

Related Articles