श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
आतंकी हमले की पुष्टि नहीं
इस घटना को लेकर अभी तक आतंकी हमले की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह विस्फोट सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल से बरामद किए गए विस्फोटक का परिणाम हो सकता है।
दिल्ली विस्फोट से जुड़ी जांच
यह धमाका उसी इलाके में हुआ है जहां पहले सेना के जवानों को चेतावनी देने वाले पोस्टर मिले थे। इन पोस्टरों की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली में हुए लाल किले विस्फोट से जुड़े टेरर मॉड्यूल तक पहुंचीं।
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। जांच एजेंसियां उस घटना की तह तक पहुंचने के लिए सघन जांच कर रही हैं।
नौगाम पुलिस स्टेशन की कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन ने उस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जो दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार था। इस धमाके को दिल्ली विस्फोट जैसा ही माना जा रहा है, और वीडियो फुटेज में समान दृश्य सामने आए हैं।
Adarsh Chaurasiya