सीएम मोहन यादव उमरिया में लाड़ली बहना की 51वीं किस्त जारी करेंगे

· 1 min read
सीएम मोहन यादव उमरिया में लाड़ली बहना की 51वीं किस्त जारी करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव का उमरिया दौरा: गुरुवाही से लाड़ली बहना की 51वीं किस्त जारी होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उमरिया जिले के गुरुवाही आएंगे। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 51वीं किस्त जारी करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के इलाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मानपुर विधायक मीना सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अधिकारियों को समय पर सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल के पास विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री इनका निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने जानकारी और रिकॉर्ड तैयार किए हैं।

Bhavanesh Soni