✅✅ दिल्ली से लेकर भोपाल तक इन दिनों राजनीति का मौसम बिल्कुल मानसून जैसा दिखाई दे रहा है.. कहीं बयानों की तेज बारिश हो रही है.. कहीं आरोपों की आंधी चल रही है.. तो कहीं विरोध और समर्थन की बिजली लगातार कड़क रही है.. संसद से लेकर सड़क तक छात्र आंदोलन की गूंज है.. मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर वैचारिक टकराव है.. और दतिया उपचुनाव की दस्तक के बीच हर दल अपने-अपने राजनीतिक समीकरण साधने में जुटा है.. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह नहीं कि किसने क्या कहा.. बल्कि यह है कि इस पूरे शोर के बीच समाधान आखिर कहां खड़ा है.. सत्ता पक्ष अपने फैसलों को ऐतिहासिक बताकर जनता का समर्थन जुटाने में लगा है.. तो विपक्ष इन्हीं फैसलों पर सवालों की नई फेहरिस्त तैयार कर रहा है.. एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूसीसी.. राष्ट्रवाद और वैचारिक राजनीति के जरिए नया राजनीतिक संदेश दे रहे हैं.. तो दूसरी ओर कांग्रेस छात्र.. किसान.. ओबीसी.. बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को बहस के केंद्र में लाने की कोशिश कर रही है.. दिल्ली में संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है.. जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है.. और भोपाल में विधानसभा के भीतर बहस से ज्यादा बाहर के राजनीतिक संदेश सुर्खियां बटोर रहे हैं.. इन सबके बीच सबसे शांत.. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण किरदार जनता है.. वह केवल बयान नहीं सुन रही.. बल्कि यह भी देख रही है कि राजनीतिक शोर के पीछे उसके जीवन से जुड़े सवालों का जवाब कौन दे रहा है.. रोजगार.. शिक्षा.. किसानों की परेशानी.. कानून.. सामाजिक संतुलन और विकास जैसे मुद्दे क्या इस वैचारिक बहस में कहीं पीछे छूट रहे हैं.. या फिर इन्हीं बहसों के बीच उनका समाधान भी निकलेगा.. यही वह सस्पेंस है.. जो मौजूदा राजनीति को रोचक भी बना रहा है और चुनौतीपूर्ण भी.. आखिरकार लोकतंत्र में सबसे लंबा असर बयानों का नहीं.. बल्कि समाधान का होता है.. अभी बारिश जारी है.. आंधी भी थमी नहीं है.. संसद से विधानसभा तक सियासी शतरंज की बिसात बिछी हुई है.. दल अपने-अपने मोहरे चला रहे हैं.. लेकिन अंतिम चाल और अंतिम फैसला जनता के हाथ में है.. जनता इंतजार कर रही है कि आरोपों की इस बारिश और सवालों की इस आंधी के बाद समाधान की धूप कब निकलेगी.. क्योंकि लोकतंत्र में सुर्खियां क्षणिक होती हैं.. लेकिन समाधान ही स्थायी राजनीति की सबसे बड़ी पहचान बनता है.. बॉक्स-1✅✅ सेंटर हेड (शतरंज की बिसात पर दिल्ली, भोपाल और दतिया... आखिर किस चाल पर चलेगी जनता? ) ✅✅ राजनीति को अक्सर शतरंज का खेल कहा जाता है... फर्क सिर्फ इतना है कि शतरंज में मोहरे लकड़ी के होते हैं और राजनीति में मुद्दे, बयान, आंदोलन, कानून, चुनाव और चेहरे मोहरे बन जाते हैं... पिछले कुछ दिनों में दिल्ली से लेकर भोपाल और अब दतिया तक जो घटनाक्रम सामने आया है, उसे इसी नजरिए से देखा जाए तो तस्वीर काफी दिलचस्प दिखाई देती है... हर खिलाड़ी अपनी-अपनी चाल चल रहा है... कोई वैचारिक बढ़त लेना चाहता है... कोई जनभावना का केंद्र बनना चाहता है... कोई मीडिया की सुर्खियों में रहना चाहता है... लेकिन इस पूरी बाजी का अंतिम फैसला अभी किसी नेता के हाथ में नहीं है... वह जनता के हाथ में है... और यही कारण है कि कहा जाता है..,पब्लिक है... सब जानती है... इस राजनीतिक शतरंज की पहली बिसात दिल्ली में बिछी... संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ... लेकिन सदन की कार्यवाही से ज्यादा चर्चा संसद के बाहर छात्रों के आंदोलन की होने लगी... जंतर-मंतर पर जुटे छात्र... घायल छात्रों के वीडियो... विपक्ष के नेताओं की मौजूदगी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को भरोसा... राहुल गांधी का छात्रों के समर्थन में सक्रिय होना... लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात... सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की कोशिश... यह सब किसी साधारण विरोध प्रदर्शन का दृश्य नहीं था... यह राजनीतिक शतरंज की शुरुआती चालें थीं... सरकार की कोशिश थी कि संवाद का रास्ता खुला रहे और स्थिति नियंत्रण में रहे... विपक्ष चाहता था कि युवाओं का असंतोष राष्ट्रीय बहस का केंद्र बने... आंदोलनकारी चाहते थे कि उनकी मांगों को केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि नीति का प्रश्न माना जाए... तीनों अपनी-अपनी जगह सक्रिय थे... लेकिन चौथा पक्ष—जनता—चुपचाप यह सब देख रही थी... इसी बीच दूसरी बिसात भोपाल में बिछी... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे... भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को संदेश दिया गया कि यूसीसी के प्रावधान जनता तक पहुंचाए जाएं... विधानसभा में विधेयक आया... बहस हुई... हंगामा हुआ... फिर विधेयक पारित हो गया... सदन में "जय श्रीराम" के नारे लगे... मुख्यमंत्री ने "जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा" जैसी राजनीतिक पंक्ति कही... बाहर मीडिया के सामने राष्ट्रवाद और संघ को लेकर भी स्पष्ट रुख रखा... यानी दिल्ली में केंद्र युवा थे... भोपाल में केंद्र यूसीसी था... लेकिन दोनों जगह एक बात समान थी—नैरेटिव किसके हाथ में रहेगा? शतरंज में कई बार खिलाड़ी किसी मोहरे को बचाने के लिए नहीं, बल्कि पूरी बाजी की दिशा बदलने के लिए चाल चलता है... राजनीति में भी यही होता है... भाजपा ने यूसीसी को केवल एक विधेयक नहीं रहने दिया... उसे वैचारिक संदेश बनाया... कांग्रेस ने भी समझ लिया कि संख्या बल के आधार पर विधेयक रुकने वाला नहीं है... इसलिए उसने किसानों, युवाओं, ओबीसी आरक्षण और संसदीय प्रक्रिया के सवाल उठाकर दूसरी बिसात तैयार करने की कोशिश की... यहीं से तीसरी बिसात दतिया की ओर बढ़ती दिखाई देती है... दतिया का उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है... यहां स्थानीय समीकरण अपनी जगह हैं... उम्मीदवार अपनी जगह हैं... जातीय गणित अपनी जगह है... लेकिन अब राष्ट्रीय और वैचारिक बहस भी चुनावी हवा को प्रभावित करने की कोशिश करेगी... भाजपा चाहेगी कि यूसीसी, निर्णायक नेतृत्व और वैचारिक प्रतिबद्धता चर्चा में रहे... कांग्रेस चाहेगी कि किसान, युवा, रोजगार, ओबीसी और स्थानीय असंतोष बहस का केंद्र बने... यानी दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी चाल चल चुके हैं... लेकिन शतरंज का सबसे बड़ा नियम यह है कि हर चाल का जवाब होता है... यही जवाब जनता देगी... पिछले कुछ दिनों में जनता ने नेताओं को भी देखा... आंदोलनकारियों को भी देखा... मीडिया की सुर्खियां भी देखीं... सोशल मीडिया की बहस भी देखी... किसी ने अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की... किसी ने विधानसभा में भाषण दिया... किसी ने धरना दिया... किसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की... किसी ने नारे लगाए... किसी ने कानून का पक्ष रखा... राजनीति के सभी खिलाड़ी सक्रिय दिखाई दिए... लेकिन आम नागरिक का सवाल अब भी वही है... क्या छात्र की समस्या का समाधान निकलेगा...? क्या किसान को समय पर खाद और बीज मिलेगा...? क्या रोजगार की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी...? क्या नया कानून लोगों के जीवन में स्पष्ट बदलाव लाएगा...? क्या चुनाव के बाद भी यही सक्रियता बनी रहेगी...? यही वे सवाल हैं, जो किसी भी राजनीतिक शतरंज में अंतिम चाल तय करते हैं... आज भाजपा के लिए चुनौती केवल यूसीसी पारित कराना नहीं है... अब उसे यह भी साबित करना होगा कि उसका वैचारिक एजेंडा शासन और जनहित के साथ संतुलित रूप से आगे बढ़ सकता है... कांग्रेस के लिए चुनौती केवल विरोध करना नहीं है... उसे यह भी दिखाना होगा कि उसके पास वैकल्पिक राजनीतिक और नीतिगत दृष्टि क्या है... आंदोलनकारी छात्रों के लिए भी परीक्षा कम नहीं है... किसी भी जनआंदोलन की ताकत उसकी विश्वसनीयता और उद्देश्य की स्पष्टता में होती है... यदि आंदोलन केवल राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सीमित होकर रह जाए, तो उसका मूल उद्देश्य पीछे छूट सकता है... और मीडिया... वह भी इस शतरंज का एक महत्वपूर्ण दर्शक और वाहक है... हर तस्वीर... हर बयान... हर नारा... हर वीडियो... जनता तक पहुंच रहा है... लेकिन जनता अब केवल दृश्य नहीं देखती... वह दृश्य के पीछे का उद्देश्य भी समझने लगी है... यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है... इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात यह है कि किसी भी खिलाड़ी के पास अभी "चेकमेट" नहीं है... सरकार ने अपनी चाल चली है... विपक्ष ने जवाबी चाल चली है... आंदोलनकारी डटे हुए हैं... संसद चल भी रही है और रुक भी रही है... विधानसभा में कानून भी पारित हो रहा है और विरोध भी जारी है... चुनावी तैयारियां भी चल रही हैं... अर्थात बाजी अभी जारी है... और जब बाजी जारी हो, तब जीत का दावा करना जल्दबाजी होती है... क्योंकि लोकतंत्र की शतरंज में आखिरी चाल कोई नेता नहीं चलता... उसे चलता है मतदाता... वह न संसद के शोर से पूरी तरह प्रभावित होता है... न विधानसभा के नारों से... न टीवी की बहस से... न सोशल मीडिया के ट्रेंड से... वह इन सबको जोड़कर अपना निष्कर्ष बनाता है... यही कारण है कि कई बार राजनीतिक दल जिस मुद्दे को चुनाव का केंद्र मान लेते हैं, जनता मतदान के समय किसी बिल्कुल अलग आधार पर फैसला कर देती है... दिल्ली की हलचल... भोपाल का वैचारिक विमर्श... दतिया की चुनावी तैयारी... इन तीनों को जोड़कर देखें तो यह स्पष्ट है कि राजनीति अपनी-अपनी चाल चल रही है... लेकिन बिसात पर बैठा सबसे अनुभवी खिलाड़ी अब भी जनता ही है... वह मोहरा नहीं... निर्णायक है... वह शोर नहीं मचाती... केवल समय आने पर चाल चलती है... और उसकी एक चाल पूरी राजनीतिक बिसात का परिणाम बदल सकती है... इसलिए राजनीति चाहे जितनी तेज चले... अंत में वही सच साबित होता है—पब्लिक है... सब जानती है...। बॉक्स-2✅✅ (मुद्दा... मीडिया... मंच... मतदाता... मौन)✅✅ पब्लिक है... सब जानती है राजनीति में कई बार चुनाव केवल वोटों से नहीं, बल्कि मुद्दों से शुरू होते हैं... फिर उन मुद्दों को मंच मिलता है... मंच से निकली बात मीडिया की सुर्खियां बनती है... सुर्खियां मोर्चों तक पहुंचती हैं... और अंत में पूरा घटनाक्रम मतदाता के मौन के सामने आकर ठहर जाता है... क्योंकि लोकतंत्र में सबसे कम बोलने वाला नागरिक ही सबसे बड़ा फैसला सुनाता है... पिछले कुछ दिनों में दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दतिया तक यही राजनीतिक क्रम दिखाई दिया है... मुद्दा बदला... मंच बदला... मीडिया बदला... लेकिन मतदाता की नजर नहीं बदली... दिल्ली में छात्रों का मुद्दा उठा... संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ... सड़क पर आंदोलन शुरू हुआ... जंतर-मंतर पर जुटे छात्र चर्चा में आए... संसद के भीतर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को भरोसा दिया... राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में सक्रिय हुए... आंदोलनकारी अपने रुख पर कायम रहे... सरकार संवाद की कोशिश करती रही... उधर भोपाल में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ... लेकिन यहां मुद्दे का केंद्र समान नागरिक संहिता बन गई... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी को केवल विधेयक नहीं रहने दिया... उसे वैचारिक विमर्श का विषय बनाया... भाजपा संगठन सक्रिय हुआ... विधायक दल की बैठक हुई... प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायकों को जनता के बीच यूसीसी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया... विधानसभा में बहस हुई... विपक्ष ने विरोध किया... नारे लगे... जवाबी नारे लगे... सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक तापमान बढ़ता गया... इसी दौरान कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बदली... उसने समझ लिया कि संख्या बल के कारण यूसीसी रुकने वाली नहीं है... इसलिए उसने किसान, युवा, ओबीसी आरक्षण, बेरोजगारी और संसदीय प्रक्रिया को बहस का हिस्सा बनाया... राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन... छात्रों के पक्ष में आवाज... विधानसभा परिसर में विरोध... यह सब उसी रणनीति का हिस्सा दिखाई दिया... यानी भाजपा का मुद्दा अलग... कांग्रेस का मुद्दा अलग... लेकिन दोनों का लक्ष्य एक ही—मतदाता का मन... यहीं राजनीति का सबसे रोचक तथ्य , तर्क शुरू होता है... जो बात सांसद शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने कही थी.. मुद्दा... मंच... मीडिया... मोर्चा... मतदाता... और मौन... मुद्दा इसलिए कि बिना मुद्दे राजनीति अधूरी है... मंच इसलिए कि बिना मंच संदेश अधूरा है... मीडिया इसलिए कि बिना माध्यम संदेश दूर नहीं जाता... मोर्चा इसलिए कि बिना संघर्ष राजनीति दिखाई नहीं देती... मतदाता इसलिए कि अंततः फैसला उसी के हाथ में है... जिसका जागरूक होना जरूरी.. जिसकी घटनाक्रम पर पैनी नजर है..और मौन इसलिए कि वह सबसे कम बोलता है, लेकिन सबसे बड़ा निर्णय देता है... आज हर दल चाहता है कि उसका मुद्दा सबसे बड़ा दिखाई दे... भाजपा चाहती है कि यूसीसी, महिला अधिकार, समान कानून और वैचारिक स्पष्टता चर्चा के केंद्र में रहे... कांग्रेस चाहती है कि छात्र, किसान, ओबीसी, रोजगार और सामाजिक न्याय का विमर्श आगे आए... आंदोलनकारी चाहते हैं कि उनकी मांगें राजनीतिक शोर में दबें नहीं... मीडिया चाहता है कि हर नया घटनाक्रम जनता तक सबसे पहले पहुंचे... लेकिन जनता क्या चाहती है...? यही सबसे बड़ा प्रश्न है... जिसका मानस पढ़ना आसान नहीं.. पर उसकी सोच क्या बदलेगी.. यह नया सवाल जरूर खड़ा हो गया है.. जनता केवल नारे नहीं सुनती... वह नीयत भी पढ़ती है... वह केवल बयान नहीं देखती... वह व्यवहार भी देखती है... वह केवल विरोध नहीं देखती... वह समाधान भी तलाशती है... इसीलिए पिछले कुछ दिनों में जनता ने हर तस्वीर को अलग नजर से देखा... जब संसद नहीं चली... उसने कारण भी देखा... जब विधानसभा में हंगामा हुआ... उसने उसका उद्देश्य भी समझने की कोशिश की... जब मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर अपनी बात रखी... जनता ने उसे भी सुना... जब मध्य प्रदेश की विधानसभा में विपक्ष ने ओबीसी और छात्रों के सवाल उठाए... उसे भी नोट किया... जब छात्र सड़कों पर डटे रहे... उस तस्वीर को भी देखा... और जब सरकार ने संवाद के संकेत दिए... उसे भी समझा... यानी जनता केवल एक फ्रेम नहीं देख रही... वह पूरी फिल्म देख रही है... राजनीति का एक बड़ा भ्रम यह भी होता है कि मीडिया की सुर्खियां ही जनमत हैं... लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता... सुर्खियां माहौल बना सकती हैं... जनमत नहीं... जनमत तब बनता है, जब नागरिक अपने अनुभव को राजनीति से जोड़ता है... यदि छात्र आंदोलन है तो युवा यह देखेगा कि समाधान क्या निकला... यदि यूसीसी है तो परिवार यह समझना चाहेगा कि उसका उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा... यदि किसान का मुद्दा है तो खेत में खड़ा किसान खाद-बीज की उपलब्धता से फैसला करेगा... यदि रोजगार का मुद्दा है तो अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया से निष्कर्ष निकालेगा... मतलब साफ है... मीडिया संदेश पहुंचा सकता है... लेकिन विश्वास जनता अपने अनुभव से बनाती है... यही कारण है कि राजनीति में कई बार सबसे ज्यादा शोर करने वाला सबसे बड़ा विजेता नहीं बनता... और सबसे शांत दिखाई देने वाला मतदाता सबसे बड़ा फैसला कर देता है... इस पूरे घटनाक्रम का एक और महत्वपूर्ण पक्ष है... सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जानते हैं कि दतिया उपचुनाव सामने है... दोनों जानते हैं कि राष्ट्रीय मुद्दों का स्थानीय चुनाव पर कुछ न कुछ असर पड़ सकता है... दोनों जानते हैं कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी संदेशों से प्रभावित होता है... इसलिए दिल्ली का बयान भोपाल तक आता है... भोपाल का संदेश दतिया तक पहुंचता है... और दतिया का परिणाम फिर दिल्ली तक चर्चा का विषय बन सकता है... यही राजनीति की श्रृंखला है... लेकिन इस श्रृंखला की सबसे मजबूत कड़ी फिर वही है... मतदाता... क्योंकि वह न भाजपा की प्रेस वार्ता में बैठा है... न कांग्रेस की रणनीति बैठक में... न छात्र संगठनों के मंच पर... वह अपने घर में बैठकर सब देख रहा है... वह सोशल मीडिया भी देख रहा है... टीवी भी... अखबार भी... और अपने गांव-शहर की वास्तविकता भी... यही कारण है कि लोकतंत्र में मतदाता का मौन कभी कमजोरी नहीं माना जाता... वह उसकी सबसे बड़ी ताकत है... नेता प्रतिदिन बोलते हैं... प्रवक्ता हर घंटे बोलते हैं... पार्टियां हर दिन बयान जारी करती हैं... लेकिन जनता बहुत कम बोलती है... और जब बोलती है तो ईवीएम या मतपेटी के माध्यम से बोलती है... इसलिए राजनीति की सबसे बड़ी परीक्षा कैमरे के सामने नहीं, मतदान केंद्र पर होती है... आज मुद्दे बहुत हैं... मंच बहुत हैं... मीडिया बहुत है... मोर्चे भी बहुत हैं... लेकिन अंतिम मंजिल अब भी वही है... मतदाता का मन... और उसका मन जीतने के लिए केवल नारों से काम नहीं चलता... विश्वास भी चाहिए... विश्वसनीयता भी... संवाद भी... समाधान भी... यही कारण है कि दिल्ली से लेकर भोपाल और दतिया तक चल रही इस पूरी राजनीतिक पटकथा को जनता अपने तरीके से पढ़ रही है... वह किसी एक दिन की सुर्खी से प्रभावित होकर फैसला नहीं करती... वह पूरे घटनाक्रम का हिसाब रखती है... कौन कब बोला... कौन कब बदला... कौन कब साथ खड़ा रहा... और किसने केवल अवसर देखा... इसलिए लोकतंत्र की सबसे बड़ी हेडलाइन आज भी वही है,पब्लिक है... सब जानती है... बॉक्स-3✅✅ सेंटर हेड✅ (कहावतों में छिपी राजनीति... जनता के मन की गवाही..)✅✅ मध्य प्रदेश से लेकर देश की राजनीति जो तेजी से बदल रही जो कई सवाल खड़े करती तो सोचने को मजबूर भी कर रही.. बस नजरिया अलग-अलगहै.. दूध का दूध... पानी का पानी आखिर करेगा कौन? भारतीय राजनीति को समझने के लिए कभी-कभी संविधान की धाराओं से ज्यादा गांव की चौपाल पर कही गई कहावतें काम आ जाती हैं... क्योंकि कहावतें अनुभव से जन्म लेती हैं... और राजनीति भी अंततः अनुभव की ही परीक्षा होती है... पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की संसद... जंतर-मंतर की सड़क... भोपाल की विधानसभा... और दतिया के उपचुनाव की तैयारियों को यदि लोकजीवन की कहावतों के आईने में देखें, तो कई परतें एक साथ खुलती दिखाई देती हैं... और हर परत के पीछे एक ही चेहरा दिखाई देता है जनता... जो सब देख रही है... सब सुन रही है... और सही समय पर दूध का दूध... पानी का पानी भी कर देगी... सबसे पहले वही कहावत... "दूध का दूध... पानी का पानी..." दिल्ली में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं... संसद के भीतर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं... प्रधानमंत्री युवाओं को भरोसा दिला रहे हैं... विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है... संवाद की कोशिश भी जारी है... आंदोलन भी जारी है... भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूसीसी को ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं... कांग्रेस ओबीसी, किसान, छात्र और संविधान की बात कर रही है... भाजपा इसे समान अधिकार का प्रश्न बता रही है... विपक्ष इसे राजनीतिक प्राथमिकताओं का सवाल बना रहा है... इन सबके बीच आम नागरिक एक ही बात देख रहा है—आखिर समाधान कौन देगा...? बयान बहुत हो गए... बहस बहुत हो गई... अब जनता परिणाम देखना चाहती है... लोकतंत्र में अंततः वही क्षण आता है, जब दूध और पानी अलग-अलग दिखाई देने लगते हैं... दूसरी कहावत... "ऊंट किस करवट बैठेगा..." यह कहावत शायद दतिया उपचुनाव से बेहतर कहीं लागू नहीं होती... दिल्ली की राजनीति अपनी दिशा में चल रही है... भोपाल में यूसीसी का संदेश दिया जा चुका है... कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है... भाजपा अपने वैचारिक एजेंडे को चुनावी ऊर्जा में बदलना चाहती है... लेकिन चुनाव का अंतिम फैसला अभी किसी के हाथ में नहीं है... ऊंट अभी बैठा नहीं है... जातीय समीकरण... स्थानीय नेतृत्व... उम्मीदवार की छवि... संगठन की ताकत... युवा मतदाता... वैचारिक मुद्दे... ये सभी मिलकर तय करेंगे कि ऊंट आखिर किस करवट बैठेगा... यही लोकतंत्र की खूबसूरती भी है... तीसरी कहावत... "अंत भला तो सब भला..." राजनीति में शुरुआती बढ़त हमेशा अंतिम जीत नहीं होती... संसद में किसने ज्यादा नारे लगाए... विधानसभा में किसका भाषण ज्यादा चर्चित रहा... किसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस ज्यादा चली... किसका वीडियो ज्यादा वायरल हुआ... इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह होगा कि अंत में जनता किसे विश्वसनीय मानेगी... सरकार के लिए भी यही चुनौती है... यदि संवाद सफल होता है... यदि छात्रों की चिंताओं का समाधान निकलता है... यदि कानून का उद्देश्य स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंचता है... यदि प्रशासन जमीन पर असर दिखाता है... तो सरकार कह सकेगी—अंत भला तो सब भला... लेकिन यदि बहस केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई, तो वही कहावत उलटा सवाल भी पूछेगी... चौथी कहावत... "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे..." भारतीय राजनीति में यह कहावत अक्सर आरोप-प्रत्यारोप के दौर में सुनाई देती है... सत्ता पक्ष कहता है कि विपक्ष मुद्दा भटकाने की कोशिश कर रहा है... विपक्ष कहता है कि सरकार असली सवालों से ध्यान हटा रही है... दोनों एक-दूसरे पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाते हैं... ऐसे में जनता हर बयान को अपने अनुभव की कसौटी पर परखती है... वह यह भी देखती है कि कौन तथ्य दे रहा है... कौन केवल तंज... कौन संवाद चाहता है... और कौन केवल टकराव... पांचवीं कहावत... "जैसी करनी... वैसी भरनी..." लोकतंत्र में हर राजनीतिक निर्णय का हिसाब चुनाव में होता है... सरकार के फैसले... विपक्ष की रणनीति... आंदोलन की दिशा... सबका मूल्यांकन समय करता है... आज जो दल जनता की अपेक्षाओं को समझेगा... कल वही उसका विश्वास भी पाएगा... जो केवल तात्कालिक राजनीतिक लाभ देखेगा... उसे भविष्य में कठिन सवालों का सामना भी करना पड़ सकता है... छठी कहावत... "देर है... अंधेर नहीं..." छात्र आंदोलन हो... भर्ती का प्रश्न हो... किसानों की समस्या हो... या यूसीसी जैसी वैचारिक बहस... जनता चाहती है कि हर विषय पर स्पष्टता आए... संवाद हो... निर्णय हो... और यदि कोई कमी है तो उसे स्वीकार कर सुधार भी हो... लोकतंत्र में समाधान देर से आए, लेकिन आए जरूर... यही जनता की अपेक्षा है... सातवीं कहावत... "एक अनार... सौ बीमार..." आज का सबसे बड़ा राजनीतिक संघर्ष भी यही है... हर दल चाहता है कि सबसे बड़ा मुद्दा उसी के हाथ में रहे... भाजपा यूसीसी को अपने राजनीतिक संदेश का केंद्र बना रही है... कांग्रेस छात्र, किसान, ओबीसी और बेरोजगारी को बहस के केंद्र में रखना चाहती है... आंदोलनकारी चाहते हैं कि उनकी मूल मांगें पीछे न छूटें... मीडिया हर नए घटनाक्रम को प्रमुखता देता है... लेकिन एक मुद्दे पर कई दावेदार हैं... यानी एक अनार... और सौ राजनीतिक दावेदार... आठवीं कहावत... "सांच को आंच नहीं..." यदि कोई निर्णय तथ्य और विश्वास पर आधारित है... यदि कोई आंदोलन जनहित से प्रेरित है... यदि कोई राजनीतिक दावा वास्तविकता पर टिका है... तो समय उसकी परीक्षा जरूर लेगा... और यदि उसमें दम होगा तो वह टिकेगा भी... जनता आज पहले से कहीं अधिक जागरूक है... वह सोशल मीडिया भी देखती है... टीवी भी... अखबार भी... और अपने आसपास की वास्तविकता भी... इसलिए केवल प्रचार अब पर्याप्त नहीं... विश्वसनीयता भी जरूरी है... यही कारण है कि आज दिल्ली से भोपाल तक हर राजनीतिक दल जनता को समझाने में लगा है... लेकिन जनता को समझाना आसान नहीं... क्योंकि वह केवल शब्द नहीं सुनती... वह व्यवहार भी देखती है... लोकतंत्र की आखिरी कहावत... भारतीय लोकतंत्र की शायद सबसे बड़ी अनकही कहावत यही है.. "जनता देर से बोलती है... लेकिन जब बोलती है तो इतिहास बदल देती है..." आज संसद में बहस है... सड़क पर प्रदर्शन है... विधानसभा में वैचारिक टकराव है... इधर दतिया में चुनावी तैयारी है... हर तरफ अपनी-अपनी राजनीति है... लेकिन इन सबके बीच सबसे शांत चेहरा जनता का है... वह न हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है... न हर घंटे नारे लगाती है... न हर शाम टीवी पर बहस करती है... वह बस देखती है... सुनती है... तुलना करती है... याद रखती है... और फिर एक दिन मतदान केंद्र तक जाकर अपना फैसला लिख देती है... उस दिन न संसद का शोर काम आता है... न सड़क का... न मंच का... न माइक्रोफोन का... उस दिन केवल जनता की उंगली बोलती है... और वही लोकतंत्र का अंतिम सत्य है... इसलिए राजनीति चाहे जितनी पेचीदा हो जाए, उसकी सबसे सरल और सबसे सटीक कहावत आज भी वही है "पब्लिक है... सब जानती है।"
(सियासत:बयानों की बारिश, सवालों की आंधी... समाधान का इंतजार) (पब्लिक है.. सब जानती है) मीडिया हैडलाइन ..फोटो फ्रेम की पॉलिटिक्स और सवाल(राकेश अग्निहोत्री) सवाल दर सवाल..