तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने दी Y+ सुरक्षा
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
सुरक्षा के लिए विशेष रिपोर्ट
तेजप्रताप यादव अब सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उन्हें यह सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तेजप्रताप की सुरक्षा को लेकर एक विशेष रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें Y+ सुरक्षा देने का फैसला लिया। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसर और सीआरपीएफ के नौ कमांडो मिलेंगे।
रवि किशन से मुलाकात और बयान
दो दिन पहले पटना एयरपोर्ट पर रवि किशन और तेजप्रताप यादव की मुलाकात हुई थी। इस दौरान रवि किशन ने कहा था कि तेजप्रताप यादव भोलेनाथ के भक्त हैं और भोलेनाथ के भक्त के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
Ravi Yadav