TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, NDA के साथ काम करने का ऐलान
TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय: 3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो
NCPI बंगाल में रजिस्टर्ड, त्रिपुरा से चुनावी शुरुआत की
त्रिपुरा चुनाव के बाद गायब हो गई थी पार्टी
बागी TMC सांसद बोले- NDA के साथ काम करेंगे
संसद में अलग बैठने की मांग, 5 बड़ी बातें
3 सवाल-जवाब में जानिए आगे क्या होगा?
जवाब: दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बागी गुट के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा- हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय कर चुके हैं। नियम के तहत जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में, हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे, क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।
जवाब: बागी सांसदों ने स्पीकर से लोकसभा में TMC के अन्य सांसदों से अलग बैठने की जगह देने की मांग की है। TMC के 28 सांसद हैं। 20 सांसद अलग हो गए हैं। ऐसे में बागी सांसदों को NDA को समर्थन देने की वजह से सत्तापक्ष के पास सिटिंग मिल सकती है।
जवाब: TMC पर अपना दावा पेश करेगा। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा और बागी गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की।
ममता से अलग हुए 20 बागी सांसदों के नाम…
Arvind Vishwakarma