भोपाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: जीतू पटवारी वाटर कैनन के प्रेशर से बैरिकेड से गिरे, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

वाटर कैनन से गिरे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कुछ कार्यकर्ता हुए घायल

· 1 min read
भोपाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: जीतू पटवारी वाटर कैनन के प्रेशर से बैरिकेड से गिरे, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
वाटर कैनन से गिरे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कुछ कार्यकर्ता हुए घायल

भोपाल में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले, बेरोजगारी, और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेड्स लगा रखे थे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसके प्रेशर से जीतू पटवारी बैरिकेड से नीचे गिर गए। इस हादसे में कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी प्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में भरकर ले जाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दौरान कहा, "यह सरकार बीजेपी और मोहन यादव की नहीं, बल्कि माफियाओं की सरकार है।" इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को सौंपने की योजना

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि दो महीने पहले शुरू किए गए 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान के तहत साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं ने अपनी समस्याएं पोस्टकार्ड के माध्यम से साझा की हैं। इन पोस्टकार्डों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपने का कार्यक्रम था।

पटवारी बोले- खून की आखिरी बूंद तक संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ी जाएगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने खून की आखिरी बूंद तक जातिगत जनगणना की लड़ाई लड़ेगा। किसानों की एमएसपी, धान और सोयाबीन के दाम और ढाई लाख नौकरियां जब तक सरकार नहीं देगी, खून की आखिरी बूंद तक संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ी जाएगी। बहनों और दलितों पर अत्याचार इस सरकार में हो रहा है। ये माफिया की सरकार है।

कांग्रेस कार्यालय की कैंटीन में आग

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय की कैंटीन में गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे कैंटीन में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। कैंटीन में यूथ कांग्रेस के कार्य

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पीसीसी चीफ का सीएम यादव पर हमला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं ये माफियाओं की सरकार है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि भारत में रहना है तो राम कृष्ण कहना होगा। मोहन यादव जी कांग्रेस का युवा साथी आपको चुनौती देता है कि आपको मुख्यमंत्री रहना है तो

  • कर्ज लेना बंद करना होगा।
  • जातिगत जनगणना करानी होगी।
  • दलितों पर अत्याचार बंद करना होगा।
  • सोयाबीन के दाम 6 हजार करने होंगे।
  • ढाई लाख नौकरी देनी होगी।
  • बाबा साहब आंबेडकर के संविधान से नफरत बंद करनी होगी।

8 दिन में कांग्रेस का चौथा आंदोलन

पिछले आठ दिन में कांग्रेस का यह चौथा आंदोलन है। इसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।