उद्घाटन मुकाबले में दैनिक भास्कर ने पत्रिका को 54 रनों से पराजित कर विजयी आगाज किया,दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। सुनील ने 39 गेंद पर 54 और आनंद रजक ने 30 रनों की पारी खेली। पत्रिका की ओर से शेख और रिशु त्रिपाठी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पत्रिका की टीम 16.5 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई।
- 31वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन..