AIMIM ने बिहार चुनाव के लिए पहली सूची जारी, 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल

· 1 min read

AIMIM ने बिहार चुनाव के लिए पहली सूची जारी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 25 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को अमौर (सीट 56) से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

जारी की गई सूची में ज्यादातर उम्मीदवार सीमांचल क्षेत्र से हैं। प्रमुख नामों में बलरामपुर (65) से आदिल हसन एडवोकेट, ढाका (21) से राणा रणजीत सिंह, नरकटिया (12) से शमीमुल हक, गोपालगंज (101) से अनस सलाम, जोकीहाट (50) से मुर्शिद आलम, बहादुरगंज (52) से तौसीफ आलम, ठाकुरगंज (53) से गुलाम हसनैन और किशनगंज (54) से एडवोकेट शम्स आगाज शामिल हैं। अन्य उम्मीदवारों में सीवान (105) से मोहम्मद कैफ, बैसी (57) से गुलाम सरवर, शेरघाटी (226) से शान-ए-अली खान, नाथ नगर (158) से मोहम्मद इस्माईल अंसारी, केवटी (86) से अनीसुर रहमान, जाले (87) से फैसल रहमान, सिकंदरा (240) से मनोज कुमार दास, मुंगेर (165) से डॉ. मुनाजिर हसन, नवादा (237) से नसीमा खातून, मधुबनी (36) से राशिद खलील अंसारी, दरभंगा ग्रामीण (82) से मोहम्मद जलाल, गोराबोराम (79) से अख्तर शहंशाह, कस्बा (58) से शाहनवाज आलम, कोचाधामन (55) से सरवर आलम, अररिया (49) से मोहम्मद मंजूर आलम और बरारी (68) से मो. मतीउर रहमान शेरशाहबादी के नाम शामिल हैं।

मुस्लिम मतदाताओं पर खास फोकस

AIMIM का यह कदम INDIA गठबंधन के लिए चुनौती पेश कर सकता है, खासकर उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 17 प्रतिशत से अधिक है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में सीमांचल का दौरा कर पार्टी की रणनीति पर जोर दिया था। पार्टी का मुख्य फोकस पिछड़े क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर रहेगा।

आने वाले दिनों में AIMIM अपने बाकी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, जिससे बिहार के चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो सकते हैं।

Faraz Khan