ऐश्वर्या राय ने श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया
आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। इस भव्य समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों और सेलेब्स ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
ऐश्वर्या राय का प्रभावशाली भाषण
समारोह में ऐश्वर्या राय ने जाति और धर्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो। जाति एक ही है, मानवता की जाति। धर्म एक ही है, प्रेम का धर्म। भाषा एक ही है, हृदय की भाषा, और ईश्वर एक ही है, और वह सर्वव्यापी है। साई राम। जय हिंद।" उनके इस भाषण को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
पीएम मोदी के प्रति आभार
अपने संबोधन में ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति इस समारोह को और विशेष बनाती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की प्रेरणादायक बातें सत्य साई बाबा के उपदेशों की याद दिलाती हैं।
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का जेस्चर वायरल
कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय पीएम मोदी के पैर छूते नजर आ रही हैं। उनके इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। फैंस वीडियो को शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
ऐश्वर्या का बाबा से जुड़ाव
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन सत्य साई बाल विकास कार्यक्रम की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने कई बार बाबा से अपने गहरे जुड़ाव के बारे में बताया है और बचपन से ही उनकी भक्त रही हैं।
Faraz Khan