अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, होर्मुज खोलने की शर्त पर ट्रंप का ऐलान
अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार 2 हफ्ते के लिए सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की शर्तों पर ईरान पर 2 हफ्ते तक हमले नहीं करने की घोषणा की है।
ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्हें ईरान से एक 10 सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिस पर वे विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य खोला जाता है तो अमेरिका अगले दो हफ्तों तक ईरान पर हमला नहीं करेगा।
ईरान का दावा: हमारी 10 शर्तें मानी गईं
वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उनकी 10 शर्तों को ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यदि उन पर हमला नहीं होता है, तो उनकी सेना भी अगले 2 हफ्ते तक सीजफायर का पालन करेगी।
ईरान के विदेश मंत्री का बयान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी 10 शर्तों के प्रस्तावों को ट्रंप द्वारा माने जाने पर इस समझौते पर सहमत हुआ है। अराघची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर के क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से घोषणा की कि यदि ईरान पर हमले रोके जाते हैं, तो उनकी सशस्त्र सेनाएं अपनी रक्षात्मक कार्रवाइयां बंद कर देंगी। आगामी दो सप्ताह की अवधि के लिए, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग संभव होगा, जो ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय करके और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है।
Ravi Yadav