बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स पर मंथन जारी है। दिल्ली में बीजेपी-जदयू नेताओं की शाह के आवास पर बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू सांसद संजय झा भी शामिल हुए। थोड़ी देर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जेडी नड्डा के आवास पर शुरू होगी। मीटिंग के लिए शाह अपने आवास से निकल चुके हैं। इस बैठक में कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन होने की चर्चा है।
अमित शाह की ललन सिंह-संजय झा के साथ बैठक