अमित शाह की सासाराम-अरवल में सभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 नवंबर को बिहार के सासाराम और अरवल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की। सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित सभा में एनडीए के प्रत्याशी स्नेहलता (RLM), वशिष्ठ सिंह (JDU), राजीव रंजन सिंह (LJPR), और मुरारी प्रसाद गौतम (LJPR) का समर्थन किया। सभा स्थल पर 10,000 से अधिक कुर्सियां लगाई गईं थीं। इसके बाद उन्होंने अरवल में अपनी अंतिम सभा की।
घुसपैठियों के खिलाफ सख्त बयान
सुपौल में अमित शाह ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और विपक्षी दलों आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री घुसपैठियों को तय करने नहीं देंगे और सभी घुसपैठियों को बाहर निकालकर रहेंगे। उन्होंने महागठबंधन को बिखरा हुआ करार दिया और एनडीए को एकजुट पांडव बताया।
विकास और जीत का दावा
पूर्णिया में अमित शाह ने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में बिहार में 25 चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी, जिसमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में लगेगी। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देने की बात कही और महागठबंधन पर जंगलराज के आरोप लगाए। अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने बढ़त हासिल की है और 160 से अधिक सीटें जीतकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
Adarsh Chaurasiya