अनंत सिंह का ऐलान: नीतीश कुमार सीएम नहीं तो छोड़ देंगे राजनीति

· 1 min read
अनंत सिंह का ऐलान:  नीतीश कुमार  सीएम नहीं तो छोड़ देंगे राजनीति

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: नीतीश कुमार सीएम नहीं तो राजनीति छोड़ देंगे

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित जेडीयू नेता और बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

नीतीश कुमार पर जताया भरोसा

अनंत सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार ही उनकी राजनीतिक पहचान के असली सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा, “नीतीश बाबू ने ही मुझे मौका दिया और मुझ पर भरोसा जताया। अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो विधायक बनकर भी मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।”

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी पर दिया करारा जवाब

अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की उस भविष्यवाणी पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि 14 नवंबर के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, “अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो क्या प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनेंगे? बिहार में नीतीश जैसा दूसरा कोई नहीं। भूतो ना भविष्यति, बिहार में नीतीश कुमार दोबारा पैदा नहीं होंगे।”

प्रतिद्वंदियों पर भी बोले अनंत सिंह

मोकामा से अनंत सिंह के मुकाबले में आरजेडी की टिकट पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं। अपने प्रतिद्वंदियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे किसी से मुकाबले की राजनीति नहीं करते। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों से लेकर पानी तक का काम किया है। जनता संतुष्ट है, और इस बार भी उनके काम ही उनका चेहरा हैं।

बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म है और अनंत सिंह के इस बयान ने चुनाव को और रोचक बना दिया है।

Arvind Vishwakarma