अफसरों की कमी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल: IAS में दूसरा और IPS में चौथा स्थान
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की भारी कमी है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों की कमी के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि आईपीएस अधिकारियों की कमी के मामले में यह राज्य देशभर में चौथे नंबर पर है।
आईएएस अधिकारियों की कमी
देश में सबसे ज्यादा आईएएस अधिकारियों की कमी उत्तर प्रदेश में है, जहां 81 पद खाली हैं। इसके तुरंत बाद मध्य प्रदेश का स्थान आता है, जहां 459 स्वीकृत पदों में से 391 अधिकारी ही कार्यरत हैं और 68 आईएएस अधिकारियों के पद रिक्त हैं। आईएएस संवर्ग में खाली पदों के मामले में शीर्ष 5 राज्य इस प्रकार हैं:
आईपीएस अधिकारियों की कमी
आईपीएस अधिकारियों की कमी के मामले में एजीएमयूटी संवर्ग सबसे ऊपर है, जहां 542 स्वीकृत पदों के मुकाबले 427 अधिकारी तैनात हैं और 115 पद रिक्त हैं। एजीएमयूटी कैडर के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है, जहां 59 पद खाली हैं, और ओडिशा 53 रिक्त पदों के साथ तीसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश इस सूची में चौथे स्थान पर है, जहां 319 स्वीकृत पदों में से 271 पुलिस अधिकारी ही पोस्टेड हैं, जिससे 48 आईपीएस अधिकारियों के पद खाली हैं। यह स्वीकृत पदों का लगभग 15% है। आईपीएस संवर्ग में रिक्तियों के लिहाज से शीर्ष 5 राज्य इस प्रकार हैं:
ये आंकड़े राज्य में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के सुचारु संचालन में आने वाली चुनौतियों को दर्शाते हैं।
Navjeet Kaur