बागी हूं कहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का वादा

· 1 min read
बागी हूं कहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का वादा

'खामोश, हां मैं बागी हूं', ममता दीदी का साथ छोड़ने पर क्या बोले 'बिहारी बाबू'? सामने आया Video

नई दिल्ली:तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कथित टूट और बागी सांसदों की सूची को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिलहाल अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पीटीआई से बात करते हुए बॉलीवुड के सुपर स्टार रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर बागियों की क्लास लगाई और कहा कि 'सबसे पहले, मैं आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार, सम्मान और समर्थन दिया और बार-बार मेरी जीत पक्की की।

मैं पहली बार दीदी (ममता बनर्जी) के बुलावे और उनके कहने पर आसनसोल आया था। वहां अपने पहले ही चुनाव में, मैंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी, यह उस समय देश का पहला उपचुनाव था। बाद में, मैं दूसरी बार भी बड़े अंतर से जीता इसलिए मैं खास तौर पर ममता जी, तृणमूल कांग्रेस और सबसे बढ़कर आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।

मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने बंगाल में हमेशा सभी के लिए काम किया है, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों या उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं। मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझता हूं और उन्हें पूरा करता रहूंगा।

मेरे मुश्किल वक्त में ममता दीदी ने दिया मेरा साथ: शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ' जब 2019 में पटना का चुनाव हारने के बाद मैं मुश्किल दौर से गुज़र रहा था तो बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे। ममता बनर्जी उन कुछ लोगों में से थीं जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरा हौसला बढ़ाया। उनका मानना ​​था कि मुझे अपनी संसदीय यात्रा में बिना किसी रुकावट के सार्वजनिक जीवन में बने रहना चाहिए और उन्हीं के कहने पर मैंने आसनसोल से चुनाव लड़ा। भगवान की कृपा और ममता जी और आसनसोल की जनता के समर्थन से मुझे जीत मिली।

'अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं'

' पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं, कुछ लोग सच बोल रहे हैं, तो कुछ अफ़वाहें फैला रहे हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि मैं तथाकथित बागी गुट में शामिल हो गया हूं, हां स्वभाव से मैं हमेशा से बेबाक रहा हूं। मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं। मैंने हमेशा साफ़-साफ़ बात की है और सच को सच कहा है लेकिन मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं, और आज, उनके मुश्किल दौर में, मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता।

ममता बनर्जी के साथ खड़ा होना मेरा फर्ज है: शत्रुघ्न सिन्हा

'भगवान के आशीर्वाद से मैं तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न - 'जोड़ा फूल' - पर एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुना गया हूं इसलिए, ममता जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ा होना मेरा फ़र्ज़ और ज़िम्मेदारी है, मेरा सिद्धांत बहुत स्पष्ट है, जब मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं, तो अब इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना मेरा फ़र्ज़ है।

TMC की बगावत के अब तक के 10 बड़े अपडेट

एक नजर शत्रुघ्न सिन्हा के अभी तक के सफर पर.......

यह पढे़ं: Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!

यह Sayani Ghosh Networth: ममता दीदी से ज्यादा अमीर सायोनी की क्या है जाति? 17 साल की उम्र मेंं शुरू किया था करियर

Bhavanesh Soni

Related Articles